कालाढूंगी : मात्र पांच हज़ार के लेन-देन में देनदार ने गला रेत कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी / थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन में देनदार ने गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे को पकड़ कर जेल भेज दिया।

हत्या के बाद शव बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। श्रीराम ने पुलिस की पूछताछ में पांच हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विशन सिंह की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

पैसे के लेनदेन का विवाद

कोटाबाग मायायपुर निवासी बिशन सिंह रावत उम्र 62 वर्ष पुत्र उदय सिंह रावत बाइक से शुक्रवार को दिन में खाना खाने के बाद घर से निकले थे। उनके शाम तक वापस न आने पर उनके पुत्र चंदन रावत ने उनसे फोन कर बात की तो विशन सिंह ने बताया कि वो श्रीराम के पास पैसे लेने गये हैंं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

थोड़ी देर बाद फोन स्विच ऑफ आने पर चंदन श्रीराम के घर गया। यहां उसने पापा की बाइक देखकर उनसे पापा बारे पूछा तो वह लाखों रुपये मांगने लगा।

इसके बाद चंदन ने बन्नाखेडा चौकी पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के लिए श्रीराम उम्र 34 पुत्र रामपाल निवासी बल्ली बन्नाखेडा को उठाकर पूछताछ शुरू की।

बाइक गिरवी रखकर लिए थे पैसे

पूछताछ में श्रीराम ने बताया कि उसने ढाई साल पहले उसने बिशन सिंह को बाइक गिरवी रख कर 15 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जिसकी व हर महीने किश्त भी दे रहा था।

कुछ महिनों के लिए व चंढीगढ़ चला गया। वापस आने पर बिशन सिंह से अपनी बाइक मांगी व किश्त देते रहने की बात की। बिशन सिंह ने रुपये देने पर ही बाइक देने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान


बाइक न मिलने पर बनाया हत्या प्लान

बिना रुपयों के बाइक न देने पर उसने बिशन सिंह को ठिकाने लगाने की सोच कर शुक्रवार को पूरे पैसो देने की बता कहकर बिशन सिंह को कोटाबाग बाजार बुलाया।

बिशन सिंह के पैसे मांगने पर श्री राम ने कहा कि जो पैसे लाया जो कि खाने व शराब पीने खर्च हो गये है। पैसे लेने के लिए मुझे बाइक से घर छोड़ आना व पैसे भी ले आना।

बहाने से बाइक रुकवार किया वार

बाइक में पीछे बैठे श्रीराम ने बिशन की बाइक बन्नाखेडा रेंज के घने जंगल में तम्बाकू खाने की बात कहकर रुकवाई। तभी मौका पाकर श्रीराम ने चाकू से बिशन सिंह के गले में वार कर हत्या कर शव को झाड़ियों में छुपाकर बाइक लेकर घर आ गया। पुलिस ने हत्यारे के निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

पुलिस ने भेजा जेल

श्रीराम ने पुलिस की पूछताछ में पांच हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विशन सिंह की हत्या करने की बात कबूल कर ली। हत्यारोपी को धारा 201, 302 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। घटनास्थल पर मौके पर थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी, चौकी प्रभारी बैलपडाव बिरेन्द्र विष्ट, बन्नाखेडा चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी, कोटाबाग चौकी प्रभारी विजय कुमार मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad