कालाढूंगी में एक रिसॉर्ट में कुक की चाकूओं से गोदकर हत्या, रिसॉर्ट मालिक और मैनेजर पर लगा हत्या का आरोप

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी: कुक की हत्या का पूरा मामला कालाढूंगी के बक्सेंट रिसॉर्ट का है, जो कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बेलपड़ाव में स्थित है. रसोइए का नाम गिरीश चंद्र त्रिपाठी था, जो उम्र 54 साल था. गिरीश चंद्र त्रिपाठी पास के ही गांव का रहने वाला था. उसका शव बुधवार शाम को बक्सेंट रिसॉर्ट के किचन में मिला.

गिरीश चंद्र त्रिपाठी के हत्या की खबर जैसे ही लोगों की मिली पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. रिसॉर्ट में लोगों की भीड़ लग गई. वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. गिरीश चंद्र त्रिपाठी का शव किचन में खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

गिरीश चंद्र त्रिपाठी के भाई हेम चंद्र त्रिपाठी ने हत्या का आरोप रिसॉर्ट के मालिक गुप्ता पर लगाया है. आरोप है कि गुप्ता के कहने पर ही रिसॉर्ट के मैनेजर मोहन मसीह ने स्टाफ के साथ मिलकर पहले गिरीश चंद्र त्रिपाठी की चाकूओं से हत्या की और फिर उस पर सीमेंट डाल दिया है. इस घटना के बाद से ही मैनेजर मोहन मसीह फरार है.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

वहीं, मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह ने बताया कि सीओ और कालाढूंगी थाना प्रभारी को मामले में जांच के आदेश दिए हैं. पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. गिरीश चंद्र त्रिपाठी इस रिसॉर्ट में साल 2012 से काम कर रहा था. गिरीश चंद्र त्रिपाठी के शरीर 35 से अधिक वार किए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad