कालाढूंगी में टेंपो ट्रैवलर पलटने से महाराष्ट्र के 10 महिला पर्यटक घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल से दिल्ली जा रहा टेंपो ट्रैवलर कालाढूंगी के पास पलट जाने से 10 महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है. गंभीर रूप से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. बाकि 8 घायलों को कालाढूंगी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल सभी महिला पर्यटक महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली हैं. ये महिलाएं नैनीताल घूमने आई थीं.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

कालाढूंगी थाना प्रभारी राजवीर सिंह नेगी के मुताबिक, नागपुर की पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर नैनीताल घूमने के बाद वापस दिल्ली को लौट रहा था. इस दौरान नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा. इस हादसे में 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे में 2 महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें