कालाढूंगी में मिला गुलदार का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: प्रदेश में वन्यजीवों की मौत की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. ताजा मामला तराई पश्चिमी वन प्रभाग के कालाढूंगी के धमोला बन्ना खेड़ा रेंज का है. जहां वनकर्मियों को गश्त के दौरान आज सुबह एक गुलदार का शव मिला है. वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वनकर्मियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मौत की वजह आपसी संघर्ष बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा

बता दें कि आज सुबह वनकर्मी कालाढूंगी क्षेत्र में गश्त पर थे. इस दौरान वन कर्मियों ने गुलदार का शव देखाई दिया. जिसके बाद वन कर्मियों ने गुलदार की शव की सूचना उच्च अधिकारियों को दी.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

गुलदार की मौत की सूचना से वन महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. वहीं, प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी संघर्ष में मौत का लग रहा है. वनकर्मियों ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad