कालाढूंगी रोड पर छोटा हाथी सड़क किनारे पेड़ से टकराया, चालक की मौत

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी रोड पर छोटा हाथी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। मुखानी थाना क्षेत्र के कठघरिया निवासी अभिषेक पाल (22) की चिकन की दुकान है। वह मुर्गे की सप्लाई का काम भी करता था।

उसके भाई अनुज ने बताया कि शनिवार की सुबह अभिषेक छोटा हाथी से चोरगलिया से चिकन लेने जा रहा था। कालाढूंगी रोड पर छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि अभिषेक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज शुरु होने के कुछ ही देर बाद ही अभिषेक की मौत हो गई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभिषेक के घर में उसकी मां हंसा पाल, छोटा भाई अनुज, दो छोटी बहनें ईशू और रश्मि हैं। करीब दस साल पहले अभिषेक के पिता पप्पू लाल का देहांत हो चुका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट