कालाढूंगी : सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह की सड़क हादसे में हुई मौत, सड़क पर भैंस से टकराई थी बाइक

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी (नैनीताल)। विजयपुर धमोला के पास बाइक सवार अधेड़ सड़क में भैंस से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल को लागों ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।

कमोला निवासी जगत सिंह कोरंगा (52) सोमवार रात करीब आठ बजे घर से बैलपड़ाव की ओर जा रहे थे। विजयपुर धमोला के पास अचानक सड़क के बीचोबीच भैंस आ गई और जगत सिंह की बाइक भैंस से टकरा गई। राहगीरों की मदद से घायल को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत


क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगा सामंत ने बताया कि जगत सिंह सामाजिक कार्यकर्ता थे। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी मौत से समाज को भी क्षति हुई है। सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान