काशीपर वासियो को रोज रोज लगने वाले भयंकर जाम से मिलेगी निजात

निर्माणाधीन फ्लाईओवर से आवागमन हुआ शुरू

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, संवाददाता हिमालय प्रहरी

काशीपुर।विगत कई वर्षों से जाम की आफत झेल रही काशीपर की जनता को आखिरकार रोज रोज लगने वाले भयंकर जाम से निजात मिलती दिखाई दे रही है।

साढ़े चार साल से निर्माणधीन फ्लाईओवर का अब जाकर एक हिस्सा तैयार हो चुका हुआ है। अब फ्लाई ओवर से रामनगर रोड से आने वाले वाहन फ्लाई ओवर में चढ़कर स्टेशन रोड को जा सकेंगे। ठीक ऐसे ही स्टेशन रोड से आने वाले वाहन रामनगर रोड को जा सकेंगे।जिससे लोगो का काफी राहत मिलेगी।हालांकि अभी भी जिस रेलवे फाटक की समस्या से निजात के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है उस हिस्से का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

मंगलवार को एसपी चंद्रमोहन सिंह ने एनएचएआई अधिकारियों और फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस मथारू के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था। इस दौरान एसपी ने एनएचएआई व प्रोजेक्ट मैनेजर से एक हिस्से का काम पूरा होने और उसपर से वाहनों के आवागमन होने की बात पूछी तो अधिकारियों ने बताया कि रामनगर से स्टेशन रोड की ओर जाने वाले फ्लाईओवर का हिस्से का काम पूरा हो चुका है। इससे वाहन गुजर सकते हैं। इस पर बुधवार को एसपी चंद्रमोहन सिंह ने रामनगर रोड से स्टेशन रोड को जाने वाले फ्लाईओवर के हिस्से को खुलवा दिया। जिससे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल