काशीपुर: अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, 3 घायल

खबर शेयर करें -

काशीपुर: रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे के वक्त ई-रिक्शा में चार लोग सवार थे. हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब सभी लोग ई-रिक्शा में सवार होकर कुंडेश्वरी जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार चल रहे है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह

बता दें कि, काशीपुर में देर रात एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. दुर्घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका प्रीति (21) पुत्री स्व० किशन लाल काशीपुर के कुंडेश्वरी में किसान इंटर कॉलेज के पास रहती थी. वह बीएड फाइनल ईयर की छात्रा थी.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश

6 भाई बहनों में सबसे छोटी प्रीति देर रात गाजियाबाद से अपनी मां सुधा देवी के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से काशीपुर लौटी थी और ई-रिक्शा से कुंडेश्वरी जा रही थी. ई-रिक्शा में कुंडेश्वरी के ही रहने वाले संजय और उसकी मां सरोज देवी भी सवार थे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad