काशीपुर : एक साथ पांच घरों में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान

खबर शेयर करें -

काशीपुर: उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां आईटीआई थाने क्षेत्र आग की घटना सामने आई है. पुलिस चौकी क्षेत्र इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच घरों में रखा सारा सामना जलकर राख हो गया था.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को उत्तरी पैगा गांव में स्थित पांच घरों में अचानक आग लग गई थी. आग से घरों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. आग की लपटें उठती देखकर गांव वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

जिन घरों में आग लगी है, वहां से कूड़े के ढेर थोड़ी ही दूरी पर है. मंगलवार को कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगी थी. वहीं, से उठी कोई चिंगारी कृष्णापुरम कॉलोनी निवासी वीरवति, हरज्ञान सिंह, गुड्डू, गोविंदा, हरबती, सोनू और मोनू के घर तक पहुंच गई, जिससे पूरे घर में आग लग गई. इस अग्निकांड में 6 से 7 लाख रुपए का सामान चलकर राख हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad