काशीपुर के चुनावी रण मे हाथी पर सवार हसीन खान की जोरदार एंट्री ने सारे समीकरण बदले, त्रिकोणीय मुकाबले में फसा कांग्रेस और भाजपा का पेंच

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,काशीपुर। आगामी 23 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव में काशीपुर नगर निगम के मेयर पद पर एकाएक बसपा प्रत्याशी हसीन खान के चुनावी रण में खुलकर आने से मुकाबला त्रिकोणीय होता जा रहा है।वही चुनावी रण में हसीन खान की दमदार दस्तक से भाजपा और कोंग्रेस के समर्थकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
आपको बताते चले कि अभी तक काशीपुर में मेयर के पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा था परंतु अपनी मस्त चाल में चल रहे हसीन खान ने अपनी जबरदस्त एंट्री दर्ज करवाते हुए सियासी समीकरण को बदल कर रख दिया है।बसपा के हसीन खान का चुनावी प्रचार जैसे जैसे जोर पकड़ रहा है उससे भाजपा कांग्रेस समर्थकों की नींद उड़ गयी है।
क्षेत्र के मुस्लिम मतदाताओ के साथ ही बसपा के केडर वोट से हसीन खान काफी मजबूत स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है 2008 में नगर पालिका के चुनाव में भाजपा कांग्रेस की लड़ाई का फायदा उठाकर बसपा उम्मीदवार शमसुद्दीन ने काशीपुर में परचम लहराया था वहीं वर्तमान में नजर डाली जाए तो सन 2008 वाली स्थिति इस बार भी सारे समीकरणों को बदलती हुई दिखाई दे रही है। अभी चुनाव को काफी दिन बाकी है यदि  इस बार भी हाथी की मस्त चल को भाजपा और कांग्रेस नहीं रोक पाई तो यह कहना बेमानी होगा कि 2008 की पुनरावृत्ति कि बार भी होगी । फिलहाल चुनावी रण में हसीन खान की जोरदार एंट्री ने कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों को काफी सोचने पर मजबूर कर दिया है।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: भाजपा प्रदेश मंत्री (ओबीसी मोर्चा) देवेंद्र बिष्ट के आवास पर कार्यकर्ताओं का मंथन; 2027 चुनाव में प्रचंड जीत का लिया संकल्प
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: यात्रियों को बड़ी राहत; प्रतापनगर-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, अब 27 जुलाई तक होगा संचालन