काशीपुर के विकास के लिए दीपक बाली ही दमदार -डंपी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष व आप नेता राजीव सेतिया उर्फ डंपी ने कहां है कि कांग्रेस और भाजपा ने विकास के मामले में काशीपुर क्षेत्र की जनता को पिछले 20 वर्षों से लगातार निराशा दी है।जो काशीपुर कभी राष्ट्रीय पहचान रखता था आज वह छोटे-छोटे शहरों से भी बुरे हाल में है और खुद भाजपा के नेताओं ने काशीपुर को कस्बा कहना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

अगर इस बार फिर भाजपा यहां से चुनाव जीती तो काशीपुर गांव बनकर रह जाएगा। जहां तक कांग्रेस का सवाल है प्रदेश में उसकी भी दो बार सरकार रही है मगर उसने भी काशीपुर के लिए कुछ नहीं किया। जनता विकास न होनेसे मायूस और उदास है इसलिए इस बार जनता को भाजपा व कांग्रेस के बहकावे में कतई नहीं आना चाहिए और केवल काम की राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी को ही समर्थन देना चाहिए। आप प्रत्याशी दीपक बाली विकास करना और कराना जानते हैं। कोरोना काल में जब भाजपा के नेता अपनी सरकार के होते हुए भी घरों में बैठे हुए थे उस समय भी दीपक बाली जनता के बीच समाज सेवा में लगे हुए थे। श्री डंपी ने कहा कि व्यापारी भाई भी इस बार दीपक बाली के साथ खड़े हैं क्योंकि जिस जलभराव की समस्या से व्यापारी हर वर्ष करोड़ों का नुकसान झेलते हैं उस समस्या का निदान केवल दीपक बाली ही करा सकते हैं

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश