काशीपुर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

काशीपुर।काशीपुर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला सिपाही की मौत के बाद जहां पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली में तैनात महिला सिपाही को बाजपुर रोड पर देर शाम अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दुर्घटना की सूचना पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल महिला सिपाही को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस के मुताबिक नीलम रत्नाकर काशीपुर कोतवाली में पैरोकार के पद पर कार्यरत थीं। मूल रूप से विवेकानंदपुरी अल्मोड़ा निवासी नीलम रत्नाकर (35) का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व मानसरोवर कॉलोनी दिल्ली रोड मुरादाबाद में विश्वदीप के साथ हुआ।

मार्च 2021 से वह काशीपुर कोतवाली में सिपाही के पद कार्यरत थीं। वह काशीपुर से रुद्रपुर कोर्ट पैरोकार थी। इससे पहले वह जसपुर कोर्ट में तैनात थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2006 बैच की सिपाही नीलम आज काशीपुर कोतवाली से कोर्ट कार्य के लिए रुद्रपुर गई थी। वहाँ से शाम को वह लौटी थी।बताते हैं कि फोरलेन आईजीएल पुलिया के पास सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार