काशीपुर : कौशांबी कॉलोनी में दहशत का पर्याय बना गुलदार आखिरकार पिंजरे में हुआ कैद

खबर शेयर करें -

काशीपुर: लंबे समय से दहशत का पर्याय बना गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया है. ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग द्वारा गांव में लगाए गए पिंजरे में गुलदार के फंसने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. गुलदार को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम ने फाटो रेंज के जंगलों में छोड़ दिया है.

काशीपुर में मानपुर रोड स्थित कौशांबी कॉलोनी में पिछले काफी समय से गुलदार की धमक के चलते लोग दहशत में थे. गुलदार आए दिन दिख रहा था और कुत्तों को निवाला बना रहा था. गुलदार की चहलकदमी से कॉलोनीवासी दहशत के साये में जीने को मजबूर थे. वन विभाग के द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए कौशांबी कॉलोनी में पिंजरा लगाया गया था, बीते दिनों जिसमें गुलदार फंस भी गया था. लेकिन वन विभाग की लापरवाही के चलते गुलदार पिंजरे से भाग गया था. जिसके बाद काशीपुर वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कॉलोनी में अन्य जगहों पर भी पिंजरे लगाए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बीते देर रात काशीपुर रेंज स्टाफ द्वारा वन क्षेत्राधिकारी काशीपुर ललित कुमार आर्य के नेतृत्व में पिजरे में फंसे गुलदार को टीम द्वारा सफल रेस्क्यू किया गया. गुलदार का सफल रेस्कयू करने वाली टीम में वन दरोगा बृजेश शर्मा, सरजीत सिंह, वन आरक्षी संदीप सिंह, गोविंद प्रसाद, नवीन चन्द्र, सुरेश चंद्र आदि थे. गुलदार के पिंजरे में फंसने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. गुलदार को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम ने फाटो रेंज के जंगलों में छोड़ दिया है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि