काशीपुर क्षेत्र से गुजरने वाले कांवरियों की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया जाए-राजू सेठी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष एवं पार्षद राजकुमार सेठी ने स्थानीय प्रशासन व नगर निगम से काशीपुर नगर क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्त कांवरियों की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए जाने की मांग की है ।


पार्षद राजू शेट्टी ने कहा कि इससे पूर्व काशीपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई घटनाओं को देखते हुए काशीपुर क्षेत्र से गुजरने वाले कांवरियों की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि गंगे बाबा रोड पर वाहनों का पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए तथा उनका रूट डायवर्ट किया जाए जिससे कांवरियों के साथ कोई दुर्घटना ना हो पाए। उन्होंने कहा कि गंगे बाबा रोड से रतन रोड होते हुए दूरदराज के कांवरिये यहां से गुजरते हैं। लेकिन कुछ वर्षों सेअसामाजिक तत्वों द्वारा बेवजह विवाद खड़ा कर सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए कांवरियों वाले निर्धारित मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाए राजू सेठ की ने प्रशासन से मांग की है कि जीआईसी रोड पर शिव भक्त कांवरियों वाले मार्ग से चाट के ठेले व अन्य ऐसे पदार्थ जो छौका लगाने वाले ठेलो को तत्काल हटा कर कहीं अन्य शिफ्ट किया जाए उन्होंने दूसरी तरफ नॉनवेज के ठेले एवं दुकानें को भी शिवरात्रि तक बंद किए जाने की मांग प्रशासन से की है तथा उस मार्ग पर जिस मार्ग से शिव भक्त कांवरियां गुजरते हैं उस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने यह भी मांग की है कि उस मार्ग पर ई रिक्शा और बड़े वाहन पूर्णता प्रतिबंधित किए जाएं उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग पर मेडिकल चिकित्सा कि मोबाइल टीम एवं पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए ताकि किसी भी शिव भक्त कांवरियों को असुविधा होने पर तुरंत उपचार मिल सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान