काशीपुर : खस्ताहाल पिंजरे में फंसा गुलदार, फिर पिंजरा तोड़ भाग निकला

खबर शेयर करें -

काशीपुर: काशीपुर में मानपुर रोड स्थित कचनाल गाजी के कौशाम्बी कॉलोनी क्षेत्र में पिछले काफी समय से गुलदार की दस्तक ने लोगों की रातों की नींद हराम है. गुलदार लगातार कचनाल गाजी क्षेत्र के पालतू कुत्तों और गायों पर हमला कर रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

गुलदार ने पिंजरा तोड़ा: वन विभाग ने एक पिंजरा लगाया, गुलदार पिंजरे में फंसा भी. लेकिन पिंजरा खस्ताहाल होने पर गुलदार फरार हो गया. ऐसे में स्थानीय ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से क्षेत्र में गुलदार की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार के मुताबिक गुलदार को पकड़ने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद चार से पांच पिंजरे लगाए जा गए हैं. पिंजरे में लगाए गए भोजन की तलाश में गुलदार आ गया था. लेकिन वह पिंजरा तोड़कर फरार हो गया. उन्होंने कहा कि जल्द ही गुलदार कब्जे में आ जाएगा.