काशीपुर: धूमधाम से मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस

काशीपुर: नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर नगर के आवास विकास वार्ड नंबर 17 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। वे वास्तव में वैचारिक निष्ठा एवं व्यावहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे। पं.दीनदयाल जी एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे। इस दौरान पार्षद राजकुमार सेठी ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राम मल्होत्रा पार्षद राज कुमार सेठी पार्षद मनोज जग्गा संदीप चौधरी समर पाल चौधरी अजय शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

