काशीपुर: पड़ोसी की डांट से बचने के लिए घर से लापता हुई बच्ची घर से 200 मीटर दूर ठेले के नीचे सोई मिली

खबर शेयर करें -

 

काशीपुर।पड़ोसी की डांट से बचने के लिए घर से लापता हुई बालिका को काशीपुर पुलिस ने बड़ी तत्परता के साथ कुछ पलों में ही ढूंढ निकाला और बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया।


प्राप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार की रात्रि 1.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्ची खुशी (10 वर्ष) पुत्री वसीम निवासी महेशपुरा, मजार के पास, काशीपुर रात्रि 8ः00 बजे से घर से अचानक लापता हो गई है। परिजनों एवं आसपास के लोगों ने काफी ढूंढ खोज कर ली लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल जीबी जोशी एवं चौकी इंचार्ज बांसफौड़ान एसआई रविंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त घटना के संबंध में जानकारी जिताने के पश्चात कोतवाल जीबी जोशी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स द्वारा पूरे इलाके में गहनता से ढूंढ खोज की गई। जिस पर खुशी घर से लगभग 200 मीटर दूर एक मकान की आड़ में लगे ठेले के नीचे सोते हुए पाई गई। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पड़ोसी की डांट से बचने के लिए घर से भाग गई थी।बालिका को वहां से लेकर सकुशल रात्रि में ही 2ः30 बजे लगभग एक घंटे पश्चात ही बरामद कर घरवालों के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा इतनी त्वरित एवं सार्थक कार्रवाई को देखते हुए घर वालों के साथ साथ पूरे मौहल्ले के लोगों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा