काशीपुर : पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में नाबालिग किशोर को किया गिफ्तार

खबर शेयर करें -

काशीपुर: प्रेम प्रसंग के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

दरअसल, काशीपुर कोतवाली के कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री कक्षा 8 में पढ़ती है. बीते रोज स्कूल से वापस आने पर बेटी के गुमशुम रहने के बारे में मां ने पूछा तो उसने बताया कि बड़े गुरुद्वारे नागनाथ मंदिर के पास रहने वाले जैद पुत्र जुनैद अनवर ने उसके साथ पिछले कई महीनों से गलत काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

आरोपी ने पीड़िता को किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है. एक बार फिर वह उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर गलत काम करने की नीयत से ले जा रहा था तो वह जबरदस्ती उसके चंगुल से छूटकर घर आ गई. पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपी किशोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

मामले में काशीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने कहा कि कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ पास ही के रहने वाले किशोर के साथ प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. कल वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी, जिसे आज सुबह उसके परिजनों ने ढूंढ निकाला. परिजनों के पूछने पर किशोरी ने बताया कि वह जिस लड़के के साथ में गई थी, उसने उसके साथ बलात्कार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad