काशीपुर पुलिस ने मोटर चोर गिरोह के सात सदस्यो को चोरी की 5 मोटर और दो बाइक के साथ किया गिफ्तार
राजू अनेजा, काशीपुर। क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत काशीपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।काशीपुर पुलिस ने विगत दिनों क्षेत्र से चोरी हुई पांच मोटरों सहित दो बाइक के साथ मोटर चोर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शनिवार को कोतवाली में मोटर चोर गैंग का खुलासा करते हुए कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से खेतों व घरों में लगी पानी की मोटर चोरी के मामले बढ़ रहे थे। जिस को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके अंतर्गत टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर रूबी मौर्या के नेतृत्व में प्रतापपुर प्रभारी 15 जुलाई को चैकिंग के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर मोहित पुत्र अतुल कुमार निवासी भीमनगर काशीपुर लखविन्दर सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी महतावन थाना बाजपुर, अमनदीप सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी बज्जरपटटी थाना काशीपुर, अनुज कश्यप पुत्र नन्हें निवासी गढ़ी नेकी इन्द्रजीत थाना काशीपुर, रोहित पुत्र कमल सिंह निवासी केलामोड़ मशरूम फार्म के पास काशीपुर, सुधांशू पुत्र धर्मी निवासी बज्जरपटटी थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर को गंगाडेरी के सामने से गिरफतार किया गया।

पुलिस के पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग मोटर साईकिल प्लेटिना रजि० नम्बर यूके 06-एएम-1886 तथा मोटर साईकिल स्पलैण्डर यूके. 18-एच-4916 से बिजली की मोटर चोरी की है। चोरी की मोटर हम गुडडू कबाड़ी पुत्र किशोरी लाल निवासी गीता कालोनी थाना काशीपुर को बेच दी। अभियुक्तों की निशानदेही पर गुडडू कबाड़ी से चोरी 05 मोटरें तथ घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल बरामद की गयी। पुलिस ने गेंद के सातों लोगों पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

