काशीपुर पुलिस ने 2 कारों से 6 लाख 10 हजार रुपये कैश किया बरामद

खबर शेयर करें -

काशीपुरः विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को होने जा रहे मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने कमर कस ली है. इसके अलावा चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से इधर उधर की जाने वाली शराब और नकदी पर पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है. इसी के तहत उधमसिंह नगर के काशीपुर में आईटीआई थाना पुलिस ने दो युवकों से 6 लाख 10 हजार रुपये बरामद किये हैं. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों युवक रकम के बारे में उचित जानकारी नहीं दे सके.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए उधमसिंह नगर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के आदेश पर काशीपुर एसपी चंद्रमोहन और सीओ वीर सिंह ने चेकिंग अभियान चला रखा है. वहीं, गुरुवार को आईटीआई पुलिस और एसएसटी की संयुक्त टीम ने पैगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत पीपल गांव पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP 21 AW 9445 के चालक मोहम्मद आलम उस्मानी पुत्र मेहंदी हसन उस्मानी निवासी कांठ रोड, हरथला, थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद से 3 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

इसके अलावा एक अन्य वाहन पिकअप संख्या UP 81 CT 5773 के चालक देवेंद्र सिंह चौहान पुत्र गणपत सिंह निवासी तेजपुर, थाना जावा, जिला अलीगढ़ से 2 लाख 60 हजार रुपये बरामद करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 लाख 10 हजार रुपये की नकदी प्राप्त की. मौके पर दोनों वाहनों के चालकों के पास बरामद नकदी ले जाने की अनुमति संबंधी कागज नहीं मिले. बरामद नकदी को जिला कोषागार रुद्रपुर भेज दिया गया है.