काशीपुर : प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से हटाए लाउडस्पीकर

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । उच्च न्यायालय के आदेश के चलते पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन द्वारा धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद जो अनुमति लेकर चलाएंगे उन्हें ध्वनि निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। इसी के तहत काशीपुर के धार्मिक स्थलों से 11 लाउस्पीकर उतारने की कार्रवाई की गई। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इन धार्मिक स्थलों को पहले ही बिना अनुमति के लाउस्पीकर चलाने को लेकर कोतवाली पुलिस ओर एसडीएम प्रशासन की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने नगर क्षेत्र सहित तहसील सदर में बिना अनुमति के लगे लाउडस्पीकर हटाने तथा मानक से अधिक आवाज बजाने पर लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के लिए नगर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

काशीपुर के संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर शिव मंदिर मोहल्ला थाना साबिक, बिलाल मस्जिद मोहल्ला अलीखां, मोती मस्जिद मोहल्ला अलीखां,मदीना मस्जिद मोहल्ला अली खां, शनि मंदिर, बाबा उदासीन बड़ा अखाड़ा सहित 11 धार्मिक स्थलों से लाउस्पीकर हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार राकेश चंद्र, कानूनगो राम सिंह, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त द्वितीय फईम खां, बांसफोडान पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश भट्ट आदि तहसील प्रशासन नगर निगम तथा पुलिस टीम के कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad