काशीपुर : बैंक से पैसे निकाल कर घर लौट रहे व्यक्ति से अस्सी हजार रुपये छीन कर लुटेरे फरार

खबर शेयर करें -

काशीपुर। बैंक से पैसे निकाल कर पैदल घर लौट रहे एक व्यक्ति से तीन युवकों ने दिनदहाड़े करीब अस्सी हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवास विकास निवासी नीरज गुप्ता बृहस्पतिवार को काशीपुर बाजार में स्थित अल्मोड़ा अर्बन बैंक से अपने खाते से अस्सी हजार रुपये निकाल कर पैदल घर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:05 बजे आवास विकास मोड़ पर एक युवक ने साइकिल से टक्कर मार दी। जब तक वे कुछ समझ पाते दो अन्य युवक नीरज गुप्ता से अस्सी हजार रुपये छीन कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई

शोर मचाने पर आपपास लोग एकत्र हुए तब तक तीनों युवक फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मुआयना किया। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों की साइकिल अपने साथ ले गई है लेकिन साइकिल से बदमाशों की पहचान हो पाएगी या नहीं इस संबंध में कोई कुछ नहीं कह पा रही है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी