काशीपुर : महिला की प्रसव के बाद मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, जांच टीम गठित

खबर शेयर करें -

काशीपुर: एक सप्ताह पूर्व काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित सिद्धिविनायक नामक एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई. महिला यूपी के ठाकुरद्वारा नगर पालिका सभासद की पत्नी थी, जिस डिलीवरी के लिए परिजन अस्पताल लेकर आए थे. मामले में मृतका के पति और परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है. जिसके बाद आज स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम काशीपुर पहुंची थी. इस दौरान काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में पहुंचकर जांच टीम ने मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं.

इस दौरान मृतका के पति ने मोबाइल पर महिला डॉक्टर के साथ हुई वार्तालाप की रिकॉर्डिंग के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी जांच टीम को उपलब्ध कराए. बता दें कि एक सप्ताह पूर्व उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा नगरपालिका के सभासद जुनेद आलम ने अपनी पत्नी साबिया नाज को प्रसव पीड़ा होने पर काशीपुर स्थित सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उसकी पत्नी का ऑपरेशन से प्रसव कराया गया. इस दौरान शिशु तो स्वस्थ रहा, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसकी पत्नी साबिया नाज की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना पर ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान समर्थकों व परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे. जहां परिजनों ने महिला डॉक्टर नेहा चौहान पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा था. उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी करने के लिए भर्ती किया था, लेकिन बाद में ऑपरेशन कर दिया. इस दौरान पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. जसपुर, काशीपुर और आईटीआई थाने से पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

पुलिस ने परिजनों को समझाकर बमुश्किल शांत कराया. परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव वापस घर ले गए थे. पूरे मामले में मृतका के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी. मृतका के परिजनों के द्वारा की गई लिखित शिकायत पर गठित जांच टीम आज काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय पहुंची जहां टीम ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वहीं, मृतका के पति जुनैद आलम ने मोबाइल पर महिला डॉक्टर के साथ हुई वार्तालाप की रिकॉर्डिंग के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी जांच टीम को उपलब्ध कराए. इस दौरान जुनैद ने बताया कि डॉक्टर नेहा चौहान ने सामान्य प्रसव कराने की बात कही थी, लेकिन साबिया के सहयोग नहीं करने का हवाला देते हुए ऑपरेशन की बात कही और पेपर पर उनके सहमति हस्ताक्षर करवा लिए. साथ ही दो तीन लाइन अपनी तरफ से बढ़ा लीं.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad