काशीपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार ने नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा व्यापारियों के कंधे के साथ कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया।


यहां गुरु नानक मार्केट में आयोजित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार ने अति विशिष्ट अतिथि एवं क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा तथा विशिष्ट अतिथि मेयर उषा चौधरी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक हरभजन सिंह चीमा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर व्यापारियों के हित में चलाई जा रही तमाम जनकल्याणीय योजनाओं का लाभ व्यापारी वर्ग को मिलता रहा है उन्होंने कहा कि हमेशा उनका प्रयास वह क्षेत्र के व्यापारियों को व्यापार करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा जहां व्यापारी वर्ग के ऊपर टैक्स पर टैक्स लगाकर उनको दबाने और कुचलने का कार्य किया जा रहा है वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि टैक्स के नाम पर व्यापारी वर्ग सरकार के खजाने को जिस प्रकार भरता है

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

उस सकार सरकार
व्यापारियों की सुविधाओं के लिए कोई भी कार्य नहीं करती है जो कि काफी गंभीर विषय है आने वाले समय में हम सभी को मिलकर एकजुटता के साथ व्यापारी के कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़े होने की जरूरत है । अतिथियों के संबोधन के बाद नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई इस दौरान भारी संख्या में व्यापारी वर्ग मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता