काशीपुर में एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग से हुआ दहशत का माहौल

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, काशीपुर। उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग दहशत का माहौल बना हुआ है।कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के एस्कार्ट फॉर्म इलाके में सुबह तलवार तमंचों से लैस दबंगों ने खेत में जुताई बुवाई करा रहे दवा कारोबारी गुरनाम सिंह गामा पर कातिलाना हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत मचा दी। इधर जैसे ही फायरिंग की सूचना कोतवाली पहुंची तो कोतवाल मनोज रतूड़ी, कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह पर्याप्त पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और हमलावरों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर के ग्राम फिरोजपुर मानपुर निवासी गुरनाम सिंह गामा पुत्र बंता सिंह की कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में आई आई एम के समीप एस्कार्ट फार्म क्षेत्र में 2 एकड़ खेती की भूमि है। इस जमीन की लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गुरनाम सिंह गामा द्वारा रजिस्ट्री व दाखिल खारिज कराया गया। आज सुबह जब गुरनाम सिंह गामा ट्रैक्टर लेकर खेती की जमीन पर जुताई बुवाई करा रहे थे। इसी दौरान आई आई एम के पीछे निवासी हरदीप सिंह दीपू, विनोद कुमार, सुरजीत सिंह व भूपेंद्र सिंह समेत लगभग आधा दर्जन लोग तलवार और तमंचों से लैस होकर वहां पहुंच गये और खेत पर धावा बोलकर ट्रैक्टर से खेत जोत रहे चालक के गर्दन पर तलवार रख दी। दूर खड़े गुरनाम सिंह गामा तथा उनके सहयोगियों ने जब दौड़कर बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने समाजसेवी गुरनाम सिंह पर हत्या की नियत से तलवार से हमला बोल दिया। मंसूबे में कामयाब न होने पर दबंगों ने मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी और वहां से फरार हो गए। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह एसआई कपिल कंबोज व प्रदीप पंत के साथ पर्याप्त पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए और हमलावरों को हिरासत में लेकर चौकी मे गहन पूछताछ की। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष के गुमनाम सिंह गामा द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उधर पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक व्यत्तिफ का मेडिकल कराया है।
मोटी रकम की डिमांड कर रहे हैं दबंगः गामा
काशीपुर। जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे गुरनाम सिंह गामा ने पुलिस को बताया कि हमलावर पिछले कुछ समय से उनका मानसिक उत्पीड़न करते हुए उनसे मोटी रकम की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने जब रकम देने से मना किया तो हमलावरों ने आज उन्हें मौत के घाट उतारने की कोशिश की। घटना के बारे में गुरनाम ने पुलिस को बताया कि तलवार से हमला करने पर उन्होंने खुद को बचाया नहीं होता तो अनहोनी घटित हो सकती थी। उधर पता चला है कि हमलावर अपराधी किस्म के हैं। उनके खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस हमलावरों की कुंडली खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर