काशीपुर में ऑपरेशन इवनिंग स्टॉर्म : ठेली, फड़, रेहड़ी, फास्ट फूड पर से 170 शराबियों को हिरासत में लेकर चालान

खबर शेयर करें -

काशीपुर: डीआईजी कुमाऊं के निर्देश पर तीन जिलों की गठित संयुक्त 4 टीमों ने काशीपुर कोतवाली, कुंडा और आईटीआई थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई की. इसी कड़ी में 170 शराबियों को हिरासत में लेकर चालान और चेतावनी देकर छोड़ा.

वहीं सीओ काशीपुर वंदना वर्मा ने बताया कि कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर पर्वतीय और कुमाऊं के ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा और चंपावत जिले की एक एंटी न्यूसेंस स्क्वायड नामक संयुक्त टीम बनाई गई है. टीम के द्वारा ऑपरेशन इवनिंग स्टॉर्म चलाया जा रहा है, जिसके तहत ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जो ठेली, फड़, रेहड़ी, फास्ट फूड पर लोगों को बैठा कर शराब परोसते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है. टीमों ने काशीपुर कोतवाली, कुंडा थाना और आईटीआई थाने के अलग अलग स्थानों से कुल 170 लोगों को हिरासत में लिया गया. बाद में सभी का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर भविष्य में पुनरावृत्ति न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद