काशीपुर में कम मतदान का ठीकरा चीमा ने स्थानीय नेताओं पर फोड़ा तथा जनता का किया आभार व्यक्त
राजू अनेजा, काशीपुर । काशीपुर में मतदान का प्रतिशत कम होने का ठीकरा भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने स्थानीय भाजपा नेताओं के सर पर फोड़ते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान उनके खिलाफ कार्रवाई अवश्य करेगा। वही शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया।

भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने आज अपने कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में
काशीपुर में मतदान प्रतिशत कम होने का कारण भाजपा में शामिल कुछ गद्दार नेताओं का दुष्प्रचार होना बताया। उन्होंने साफ कहा कि त्रिलोक सिंह चीमा हर हाल में चुनाव जीत रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं और जिसे संदेह है वह 10 मार्च का इंतजार कर ले। उन्होंने कहा कि कि मोदी के देश के लिए किये गये कार्यों की बदौलत उन्हें जीत मिलेगी। विधायक चीमा ने पार्टी के गद्दारों के नाम नहीं बताये अलबत्ता इतना कहा कि पार्टी हाईकमान उनके खिलाफ कार्रवाई अवश्य करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में पार्टी के गद्दार नेताओं का बोलबाला है। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भी पार्टी के गद्दारों पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही इस चुनाव में अबकी बार पार्टी के स्थानीय नेता उनके साथ नहीं रहे परंतु काशीपुर की जनता ने उनका भरपूर सहयोग दिया जिनका वह कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हैं परंतु चुनाव जीतने के बाद हाईकमान से सारी स्थिति से अवगत करवा वह पार्टी के गद्दार नेताओं को बाहर का रास्ता दिखवाएंगे।

