काशीपुर में पहले कोरोना संक्रमित की हुई मौत

नगर निगम प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमा आया अलर्ट मोड़ पर

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर।काशीपुर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित की मौत के बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। नगर निगम की टीम द्वारा स्थानीय श्मशान में बनाये गये निर्धारित स्थान पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर कोरोना संक्रमित की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड पर आ गया है वहीं नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर में बगैर मास्क के घुमने वालों और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल