काशीपुर में पीएनबी बैंक में दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर बैंक में रखा कैश लूट कर फरार हुए डकैत
राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर में पुलिस की सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए डकैतों ने खुलेआम पीएनबी बैंक शाखा को निशाना बनाकर तमंचे की नोक पर लाखों रुपए की नकदी लूट कर फरार हो गए सरे शाम बैंक में हुई डकैती की घटना से जहां पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं जिले भर की पुलिस भी हरकत में आ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर के मुरादाबाद रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े कुछ बदमाश बैंक के अंदर घुस गए और बैंक के सभी कर्मचारियों को बंधक बना
तमंचे की नोक पर बैंक कस कैश लूट कर फरार हो गए वहीं सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया और टीम गठित कर जांच में जुट गया आसपास क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालने का कार्य शुरू कर दिया ।

इधर डकैती की सूचना पर मौके पर पहुंचे एस एस पी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी जांच में जुट गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

