काशीपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से साढ़े 6 लाख रुपये की नकदी की बरामद, चार आरोपियों को भी पकड़ा

खबर शेयर करें -

काशीपुर: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है. काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को सीमा से सटी सूर्या पुलिस चौकी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक कार से 6 लाख 50 हजार रुपये बरामद की है. साथ ही चार लोगों को भी पकड़ा है.

पुलिस ने जब पकड़े गए युवकों से बात की तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. ऐसे में पुलिस ने चुनाव प्रचार के दौरान पैसा इधर से उधर करने की आशंका जता रही है. एसपी काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि चारों लोगों ने पूछताछ में बताया कि यह रकम बिजनौर के नूरपुर की बैंक से जमीन का सौदा होने के लिए निकाला गया था. पकड़े गए लोगों के नाम नरेंद्र कुमार, सनी कुमार, सोमपाल सिंह और मदन पाल हैं.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

एसपी चन्द्रमोहन सिंह के मुताबिक बैंक के नियमों के मुताबिक इतनी रकम एक बार में नहीं निकाली जा सकती हैं. लिहाजा, एफएसटी टीम को मौके पर बुलाकर पूरी रकम को सीज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए डीएम ऑफिस भिजवा दिया गया है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि उक्त रकम कहां ले जाई जा रही थी और किसलिए ले जाई जा रही थी?

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र