काशीपुर में महिला समेत तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर में अचानक तीन लोग कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। दो दिनों के भीतर एक महिला समेत तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि एक दिन पहले आईआईएम का एक21 वर्षीय छात्र कोरोना संक्रमित मिला वह कटोराताल में रहता है। जबकि आज सैनिक कालोनी निवासी एक महिला समेत दो लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। तीनों के संपर्क में आये लोगों के सैंपल लिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

सैनिक कालोनी की पचास वर्षीय महिला के परिजनों की भी सैंपल लिये गये हैं। माता मंदिर रोड निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति के बारे में पता चला है कि वह कुछ दिन पूर्व दिल्ली से आये थे। उनके सभी परिजनों का भी टेस्ट किया गया है। वहीं आईआईएम के 350 लोगों समेत 800 लोगों की सैंपलिंग की गई है। तीनों पॉजिटिव मामले अलग अलग कालोनी के हैं। इसलिए अभी कोई कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है। अभी रिपोर्ट का इंतजार है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद