काशीपुर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, हुई मौत

खबर शेयर करें -

काशीपुर: आईटीआई थाना क्षेत्र में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ गटक लिया. युवक बेहोशी की हालत में बेडरूम में पड़ा मिला. परिजनों ने इसकी सूचना आईटीआई थाना पुलिस को दी. जिसके बाद युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक आइटीआई थाना अंतर्गत कुंडेश्वरी रोड साईं धाम कॉलोनी निवासी अंशु बजाज की साल 2013 में स्नेहा नाम की एक बंगाली लड़की से लव मैरिज हुआ था. इस रिश्ते में परिवार की भी सहमति थी. शादी के कुछ दिन बाद अंशु अपनी पत्नी स्नेहा को लेकर इसी कॉलोनी में माता-पिता से अलग किराए पर रहने लगा. घर के समीप ही उसकी पत्नी स्नेहा क्रिस्टल डेंटल क्लीनिक चलाया करती थीं, जिस पर अंशु बजाज भी बैठता था.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत

अंशु की शादी को 8 साल हो चुके है. दोनों के कोई बच्चे नहीं थे. अंशु दो भाईयों में बड़ा था. परिजनों के मुताबिक पति पत्नी में झगड़ा होता रहता था. बताया जा रहा है कि बीते रविवार शाम लगभग 5 बजे जब अंशु बजाज की पत्नी स्नेहा ससुराल गई थी, तब उसके पति ने जहर खा लिया. हालत गंभीर होने पर जैसे ही परिजनों को इसका पता चला वह उसे लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद