काशीपुर में लोन दिलाने के नाम पर व्यक्ति से सात लाख रुपए की ठगी का मामला आया सामने

खबर शेयर करें -

काशीपुरः उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में तीन लोगों ने एक व्यक्ति को ऑनलाइन लोन देने के नाम पर करीब 7 लाख रुपए की ठगी कर डाली. अब पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

दरअसल, मोहल्ला कटरामालियान निवासी मोहित गुप्ता पुत्र चंद्रशेखर गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने बताया कि बीती 19 जुलाई को उसके मोबाइल पर रिलायंस फाइनेंस लि. का लोन देने के लिए मैसेज आया. जब उसने पांच लाख रुपए के लोन के लिए आवेदन किया गया तो मैसेज में एक एकाउंट नंबर आया और उसमें 2600 रुपए जमा करने को कहा गया. जिसके बाद उसने फुरकान आलम नाम के खाते में उक्त राशि जमा करा दी.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद कंपनी के कहने पर उसने 8750, 12126, 47332 और 25 हजार 990 रुपए सुनील कुमार नाम के खाते में जमा कराए. उक्त रकम जमा कराने के बाद कंपनी की ओर से 96 हजार 660 रुपए, एक लाख 79 हजार 155 रुपए और दो लाख 32 हजार 534 रुपए मनोज कुमार पटेल नाम के खाते में जमा कराए गए. ये सभी अलग-अगल ट्रांजेक्शन हैं.

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर

वहीं, कंपनी की ओर से कहा गया कि यह लोग कंपनी के कर्मचारी हैं. नियमों के यह समस्त राशि और लोन की राशि उसके खाते में डाल दी जाएगी. पीड़ित ने बताया कि बीती 4 अगस्त को फिर कंपनी का मैसेज आया कि 3 लाख 21 हजार 875 रुपए सूरज कुमार नाम के खाते में जमा करा दो.

इस दौरान उसे शक होने पर जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो कंपनी ने अपने सभी नंबर बंद कर दिए. पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों सुनील कुमार, मनोज कुमार और फुरकान के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad