काशीपुर : मेरी पुत्री को दरिंदे के चंगुल से बचाओ साहब, पिता ने पुत्री की सुरक्षा के लिए पुलिस से लगाई गुहार
सिरफिरे युवक पर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने एवं अश्लील फोटो के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के आगे लगाई सुरक्षा की गुहार
राजू अनेजा, काशीपुर । नगर के कटोरा ताल क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग की अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
नाबालिग के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री उम्र 15 साल काशीपुर गुरु नानक इंटर कॉलेज में पढ़ती है जिसे मोहल्ले का ही युवक आकिब पुत्र मुजीब निवासी अल्ली खाँ थाना काशीपुर आए दिन बहला-फुसलाकर अश्लील हरकतें करता है।

मेरी पुत्री की गलत फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देता है और जबरदस्ती शादी करने का दबाव बनाता है, नाबालिग के पिता द्वारा युवक के परिजनों को बताने के बाद भी कोई कार्रवाई को अमल में नहीं लाया गया जिससे निराश पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के बचाव के लिए काशीपुर कोतवाली में सिरफिरे युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

