काशीपुर: शहर में बढ़ती मोबाइल झपटमारी के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाइल स्नेचर, चोरी के कई मोबाइल बरामद

खबर शेयर करें -

काशीपुर: शहर में मोबाइल झपटमारी की घटनाओं के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के पास से चोरी किए मोबाइल बरामद कर लिए हैं. सीओ वंदना वर्मा ने काशीपुर कोतवाली में इसका खुलासा किया.

काशीपुर में बैंककर्मी युवती प्रियंका जायसवाल और गिरीताल निवासी सिद्धार्थ वर्मा पुत्र जुगल वर्मा निवासी गिरीताल का अज्ञात झपटमार ने फोन छीन लिया था. जिस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था. पॉश कालोनी गिरीताल में हुई दोनों घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुये टीम गठित की. जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के पास से चोरी किए मोबाइल बरामद कर लिए हैं. सीओ वंदना वर्मा ने काशीपुर कोतवाली में इसका खुलासा किया. पुलिस का कहना है कि आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

जिसके बाद अभियुक्त गौरव सिंह नेगी निवासी ग्राम थापलिया गाजा, पोस्ट बजूनिया हल्दू चौकी कोटाबाग थाना कालाढूंगी नैनीताल को काशीपुर के गिरीताल क्षेत्र से लूटे मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले चार-पांच साल से चरस व स्मैक का नशा करता है. आर्थिक तंगी के कारण वह फोन झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. अभियुक्त गौरव के कब्जे से काशीपुर के अलावा रामनगर क्षेत्र से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद