काशीपुर : 5 तमंचों और 3 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

काशीपुर: एसओजी काशीपुर की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 5 तमंचों और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने बताया ये दोनों पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से तमंचे लाकर काशीपुर में बेचने जा रहे थे. उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

बता दें उधमसिंह नगर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जिला स्तर पर अवैध असलहों की शिकायत पर एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह तथा सीओ वीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया था. कोतवाल काशीपुर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम के प्रभारी एसआई धीरेन्द्र सिंह परिहार ने एसओजी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई के तहत चेकिंग के दौरान मुखबिर के द्वारा मिली सूचना पर कर्बला मैदान के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपने नाम मौ. नावेद उर्फ आलम (निवासी बांसफोड़ान, काशीपुर) और मौ. जावेद (निवासी चिल्किया, रामनगर) बताया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

पुलिस ने दोनों के पास से 5 तमंचे 315 बोर व 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किये हैं. एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने बताया यह दोनों इन तमंचों को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से लाकर काशीपुर में बेचने के लिए ला रहे थे. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत