काशीपुर : 50 दिन की मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां ने लगाया लापरवाही का आरोप

खबर शेयर करें -

काशीपुर: क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में आज संदिग्ध परिस्थितियों में 50 दिन की मासूम की मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मृतक मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भेजा गया है.

काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम की मौत: बता दें कि काशीपुर के आवास विकास की रहने वाली कोमल का दुर्गा कॉलोनी निवासी रामबाबू के पुत्र उमेश के साथ 23 अप्रैल 2023 को प्रेम विवाह हुआ था. 50 दिन पूर्व कोमल और उमेश के घर मासूम बच्ची का जन्म हुआ था. आज मासूम बच्ची की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस दौरान कोमल के परिजनों (मायका पक्ष) ने ससुराल पक्ष पर बच्ची का इलाज करवाने में लापरवाही करने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अतिक्रमण पर फिर चला 'बुलडोजर': किच्छा में रेलवे की भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, भारी पुलिस बल रहा तैनात

पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भेजा गया शव: कोमल के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आईटीआई थाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बहरहाल पुलिस ने मासूम बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भेजा है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: रामनगर के अक्षत गोपाल और बागेश्वर की गीतिका पंत बने प्रदेश टॉपर; बेटियों ने फिर मारी बाजी

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  थराली: शादी से दो दिन पहले डॉक्टर दूल्हे ने की आत्महत्या; घर में बजनी थी शहनाई, पर उठ रही अर्थी, क्षेत्र में पसरा सन्नाटा

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें