काशीपुर : 68 वर्षीय वृद्ध ने स्कूल जा रही 12 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर में एक 68 वर्षीय वृद्ध द्वारा स्कूल जा रही है 12 साल की बच्ची के साथ दिनदहाड़े बलपूर्वक दुष्कर्म का मामला सामने आया है मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर उसने कुकर्मी वृद्ध को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद करते हुए आवश्यक पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

काशीपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 13 जुलाई कि सुबह लगभग 8:00 बजे जब उसकी 12 वर्षीय पुत्री साइकिल पर सवार होकर घर से स्कूल के लिए जा रही थी इसी दौरान ग्राम सरवरखेड़ा थाना कुंडा निवासी 68 वर्षीय वृद्ध शेर मोहम्मद पुत्र महमूद हुसैन ने उसे बरगलाकर रोक लिया तथा भैंस चुगाने के बहाने ढेला नदी के किनारे स्थित जंगल में ले गया। जहां वृद्ध ने किशोरी के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

 

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि घर से बाहर आने पर जब उसने बेटी की साइकिल व बैग देखा तो उसका माथा ठनका। भैंसों को देखा तो वह भी नहीं थी। इस दौरान आवाज देते हुए जब वह ढेला नदी के किनारे स्थित जंगल की ओर गई तो नग्नावस्था में बेटी को अपनी ओर आता देख वह दंग रह गई। किशोरी ने मां को रोकर आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी वृद्ध पूर्व में भी उसके साथ जोर जबरदस्ती कर चुका है। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर उसने ढेला पुल के समीप से तत्परता दिखाते दुष्कर्म के आरोपी को दबोच कर तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद करते हुए पूछताछ के बाद अभियुक्त को जेल रवाना कर दिया।।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान