काशीपुर : 90 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

काशीपुर: कुंडा थाना पुलिस ने 90 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने पुलिस टीम के साथ आज मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुंडा में दबिश दी. जिसमें इस्तकार, आरिफ, इंतजार, बब्बल को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके पर 90 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है. आरोपियों के कब्जे से मांस लाने में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छुरियां, लकड़ी के गुटके भी बरामद किए गये हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया. पुलिस टीम में कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी, एसआई भूमिका पांडे, कांस्टेबल सुमित, नरेश चौहान, संजय, कुंदन भौर्याल, बलवंत, हरीश शामिल थे.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी