किच्चा में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, कई घायल

खबर शेयर करें -

जनता इंटर कॉलेज के छात्र आपस में भिड़ गए. जिसमें कई छात्र घायल हो गए.घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं सौंपी है.

किच्छा कोतवाली क्षेत्र स्थित जनता इंटर कालेज के गेट के बाहर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. जिसमें दोनो ही गुट के छात्रों को चोटें आई हैं. घायलों को किच्छा सीएससी अस्पताल ले जाया गया हैं. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है.

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

पुलिस के मुताबिक आज दोपहर साढ़े बारह बजे सूचना मिली थी की स्कूल के गेट के पास छात्रों के दो गुट के बीच जम कर हाथापाई हुई है. जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. जिसमे कई छात्र घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची. जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त