किच्छा कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को 452 ग्राम अफीम एवं 200 ग्राम स्मेक के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

किच्छा ।ऊधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली पुलिस ने सगन चेकिंग के दौरान दो लोगों को 452 ग्राम अफीम एवं 200 ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़े गए माल की कीमत लगभग ₹25 लाख बताई जा रही है।

एसएसआई राजेश पाण्डे के नेतृत्व मे गठित पुलिस ने किच्छा रेलवे स्टेशन के पास से दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली,तो दोनों युवकों के पास से 452 ग्राम अफीम एवं 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम बरेली जिला निवासी भूपेंद्र पुत्र यादराम एवं सरफराज पुत्र वकील अहमद बताया है।कोतवाल चंद्र मोहन ने बताया कि हमें मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली थी कि बरेली सिटी से दो संदिग्ध युवक खडें हुए है,जिनकी तलाशी लेने पर 200 स्मैक एवं 452 ग्राम अफीम बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 200 ग्राम स्मैक की कीमत 20 लाख रूपयें एवं 452 ग्राम अफीम की कीमत 5 लाख रूपयें है।वही पुलिस आरोपी युवकों से अभी पूछताछ की जा रही है,पूछताछ के आधार पर ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी।इस पुलिस टीम एसएसआई राजेश पांडे,त्रिलोक पांडे,राजभानू बिष्ट ,शुभम सिंह बजेठा,दीपक बोरा,प्रवेश गुप्ता एवं जगमोहन आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह