किच्छा : परिवार की वजह से पड़ोस में रह रहे प्रेमी से नही मिल पा रही थी प्रेमिका तो सबके खाने में मिलाई नींद की गोलियां, फिर…

खबर शेयर करें -

घर के सदस्यों को बेहोश कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली घटना से किच्छा पुलिस ने पर्दा उठा दिया है. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली घर की बहू समेत उसके पड़ोसी प्रेमी को गिरफ्तार किया है. घटना के दिन महिला का पति बाहर गया हुआ था. युवती और उसके प्रेमी ने मिलने के लिए ये खौफनाक साजिश रची.

दरअसल, 24 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि कलकत्ता फार्म चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति व उसकी पत्नी, बहू, दो बच्चे समेत 10 लोग बेहोशी की हालत में हैं और पूरी रात से सो रहे हैं. घर में अलमारी के ताले टूटे हुए हैं. घर का बेटा 23 जुलाई की शाम माथा टेकने अमृतसर गया हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की तहकीकात कर रात के भोजन का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा तो मामला कुछ और ही निकला. शक होने पर जब घर की बहू से सख्ती से पूछताछ की तो महिला टूट गई और पुलिस को घटना के बारे में बताया.

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में बड़ा हादसा: मॉकड्रिल देखने आ रहा युवक कोसी नदी के तेज बहाव में बहा, SDRF ने निकाला शव, क्षेत्र में हड़कंप

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चलता है. पति पंजाब चला गया तो उन्होंने मिलने का प्लान बनाया. लेकिन घर में सास, ससुर, बच्चे और मेहमान होने से उनका प्लान फेल हो रहा था. जिसके बाद उन्होंने षड्यंत्र कर खाने में नींद की गोली मिला कर सभी को बेहोश कर दिया और घटना को छिपाने के लिए घटना को चोरी में तब्दील कर दिया. सुबह आरोपी महिला ने नींद की गोली खा ली. 27 जुलाई को थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी हैट्रिक, लालकुआं में भी तीसरी बार खिलेगा कमल : कमलेश चंदोला
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को पानी भरने भेजकर 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने खुद को मारी गोली, अवैध तमंचे की जांच में जुटी पुलिस