किच्छा पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एक वाहन से पॉपुलर पेड़ के 33 गिल्टे पकड़े

खबर शेयर करें -

किच्छाः उधमसिंह नगर की किच्छा पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एक टाटा वाहन से पॉपुलर पेड़ के गिल्टे पकड़े हैं. पुलिस ने वाहन को सीजकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

किच्छा कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर पॉपुलर लकड़ी के गिल्टों से लदे एक टाटा वाहन को नमक फैक्ट्री, भंडिया भट्टा के पास से पकड़ा है. हालांकि पुलिस वाहन चालक फरार हो गया. पुलिस ने वाहन सीज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

पुलिस के मुताबिक ये पॉपुलर पेड़ के गिल्टे तस्करी के लिए लाए जा रहे थे. पुलिस ने वाहन से 33 पॉपुलर के ताजा कटे गिल्टे बरामद किए हैं. साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad