किच्छा : बहन के घर मिलने आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

खबर शेयर करें -

किच्छा। बहन के घर मिलने आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और मुंबई में नौकरी करता था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों ने हरियाणा फार्म के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव से कुछ दूर पड़े बैग से मिले कागजात से मृतक की शिनाख्त पिन्टू कुमार (27) पुत्र शिवानंद सिंह निवासी ग्राम गौरा गुसवां थाना मांझी जिला सारण (बिहार) के रूप में की। कागजात के आधार पर पुलिस ने ग्राम रामेश्वरपुर निवासी मृतक के बहनोई राम नारायण के परिवार को मामले की सूचना दी। मृतक की बहन सुमित्रा ने बिलखते बताया कि उसका भाई पिन्टू लगभग 10 दिन पहले यहां आया था। बृहस्पतिवार सुबह पिन्टू रामेश्वरपुर से मुंबई जाने के लिए निकला था। वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा, यह नहीं पता।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार