किच्छा : बाइक सवार दो व्यक्तियों ने महिला डॉक्टर से चेन छीनने की कि कोशिश, नाकामयाबी में कर दिया यह कांड

खबर शेयर करें -

किच्छा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक महिला डॉक्टर से दो बाइक सवार बदमाशों ने गले की चेन छीनने का प्रयास किया. इस दौरान बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब तो नहीं हो पाए, लेकिन महिला की स्कूटी को धक्का दे दिया. जिससे वह सामने खड़ी बस से जा टकराई और घायल हो गई. घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

किच्छा सीएससी में तैनात महिला डॉक्टर के गले से बाइक सवार दो व्यक्तियों चेन छीनने की कोशिश की. जिस कारण महिला डॉक्टर की स्कूटी अनियंत्रित होकर बस से जा टकराई. जिस कारण महिला डॉक्टर को चोट आई हैं. हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही की चेन टूट कर जमीन में गिर गई. हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आरोपी दोनों युवक मौके से फरार हो गए

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

घटना किच्छा बाजार की बताई जा रही है. पीड़िता द्वारा किच्छा कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad