किच्छा : बाइक सवार मां-बेटा और दादी आए तेज रफ्तार रोडवेज की चपेट में, दादी की मौके पर ही मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

किच्छा : एनएच 74 पर पंचक्की किच्छा के पास मंगलवार को बाइक सवार मां-बेटा और दादी तेज रफ्तार रोडवेज सब की चपेट में आ गए. इस हादसे में दादी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं मां-बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पुलिस ने पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. मां बेटा बाइक पर दादी की आंख का इलाज कराकर घर लौट रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार

पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक गोविंद सिंह निवासी तिलियापुर शक्तिफार्म अपनी दादी दानो बाई का आंख का ऑपरेशन कराकर मां पारो बाई संग बाइक पर घर लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में एनएच 74 पंचक्की किच्छा के पास बगल से गुजर रही रोडवेज बस ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में दादी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद और पारो घायल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

घटना की सूचना मिलते ही किच्छा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल में पहुंचाया है. वहीं, दादी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे बाद ड्राइवर बस सहित फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad