किच्छा : बाजपुर से बरेली की ओर जा रहा डंपर धू-धू कर जलने लगा, चालक-परिचालक बाल- बाल बचे

खबर शेयर करें -

किच्छा : बाजपुर से रेत भरकर बरेली की ओर जा रहा डंपर तड़के चार बजे बेकाबू होकर नगर के आंबेडकर चौक के चबूतरे पर चढ़ गया। डंपर धू-धू कर जलने लगा। दुर्घटना में चालक-परिचालक बाल- बाल बच गए।

बृहस्पतिवार तड़के लगभग चार बजे बाजपुर से बरेली की ओर जा रहा डंपर (यूपी 25 एफटी 9453) असंतुलित होकर नगर के बाईपास रोड पर स्थित आंबेडकर चौक पर चढ़ गया। बताया गया डंपर की गति इतनी तेज थी कि उसका अगला हिस्सा चबूतरे पर चढ़ गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक भोजीपुरा निवासी भूरा और परिचालक शेरगढ़ (बरेली) निवासी अकबर ने कूद कर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  आखिरकार सुखीजा के लिए पसीजा गढ़नेगी का दिल, 94 वोटों से जीतकर अभिषेक बने पहले चेयरमैन

दुर्घटना के बाद डंपर में आग लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस व दमकल की गाड़ी पहुंच गई। आग से डंपर के सभी टायर फट गए और डंपर जल गया। आग से आंबेडकर की मूर्ति तो बच गई लेकिन उस पर लगी छतरी क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में पुलिस ने दो क्रेनों की मदद से डंपर को हटवाया। दुर्घटना के चलते आंबेडकर चौक पर डंपर हटने तक जाम की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का रौद्र रूप: रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से तबाही, बहे पुल और मार्ग बाधित; आज 7 जिलों में आंधी-तूफान व बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट'
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में अतिक्रमण हटाने गई टीम का भारी विरोध: संजय और मस्जिद कॉलोनी में नोटिस चस्पा करने पर भड़के लोग; किच्छा विधायक के हस्तक्षेप के बाद बैरंग लौटा प्रशासन