किच्छा में वन्य जीव दिखने से मचा हड़कंप, भीड़ को हटाकर किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

किच्छा में एक परिवार में उस वक्त हड़कंप मच गय जब उनके किच्छा निवासी मनोज कुमार के घर पर वन्य जीव देखा गया आपको बता दें कि यह वन्यजीव दिखने में बिल्ली के आकार का जानवर दिखाई देता है जिसे देख परिवार में दहशत का माहौल बन गया.

वन्य जीव की सूचना तुरंत स्थानीय नागरिकों ने रेंजर डोली अनिल जोशी को दी जिसकी सूचना पाकर तुरंत रेंजर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद वन्य जीव को रेस्क्यू किया जिसके बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मनोज कुमार वार्ड नंबर 15 विकास नगर, किच्छा के घर पर वन्य जीव बिल्ली आकार का जानवर दिखने पर परिवार में हड़कंप मच गया , तुरन्त वन्य जीव की जानकारी स्थानीय नागरिकों ने रेंजर डौली श्री अनिल जोशी को दी गई रेंजर द्वारा कमरा बाहर से बंद कर देने हेतु कहा गया। सूचना पर तुरन्त वन विभाग डौली रेंज की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया। आधे घंटे में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे, टीम द्वारा भीड़ को हटाकर रेस्क्यू अभियान प्रारंभ कर दिया गया एवम् वन्य जीव की पहचान हनी ब्रेजर नाम से हुई । आधे घंटे की कड़ी मसकत के बाद वन्य जीव का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। जिस पर घर स्वामी, स्थानीय लोगों ने राहत की साँस ली । वन्य जीव को रेस्क्यू कर टीम अपनेसाथ ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

 

वन रेंजर अनिल जोशी द्वारा बताया गया कि यह एक दुर्लब वन्य प्राणी है वन्य जीव अधिनियम में संरक्षित है जिसका मुख्य भोजन मधु मक्खी का शहद है , जंगल से भटक कर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। जिसका सकुशल रेस्क्यू कर आरक्षित वन क्षेत्र कोट खर्रा प्रथम बीट में छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

इस दौरान रेस्क्यू टीम में मनोज जोशी डिप्टी रेंजर, दिनेश पंत वन दरोगा, चंद्र शेखर भट्ट ,अमजद खान, गगनदीप, अर्जुन भाकुनी आदि थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad