किच्छा : यहां मामूली बात पर पति ने खोया आपा और पत्नी पर खौलती हुई चाय उड़ेली, पीड़िता झुलसी

खबर शेयर करें -

किच्छा : मामूली बात पर हैवान पति ने पत्नी पर खौलती हुई चाय उड़ेल दी है, जिससे पीड़िता बुरी तरह से झुलस गई. घटना के बाद पीड़िता के साथ मारपीट करके उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोगों ने पीड़िता के पति पर पहले भी कई तरह की प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलभट्टा थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरापड़ाव के पास सड़क दुर्घटना; रोंग साइड से आ रहे केंटर ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

पति ने पत्नी पर उड़ेली खौलती चाय: पीड़िता महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें बताया गया कि 12 साल पहले उसकी बहन का निकाह मुमताज (आरोपी पति) निवासी पुलभट्टा के साथ हुआ था, तब से लेकर बहनोई मुमताज, उसकी की मां अन्नो, पिता मुस्ताक और भाई भूरा उसकी बहन गुलफसा (पीड़ित महिला) के साथ मारपीट और उसे प्रताड़ित करते थे. बहनोई मुमताज उसकी बहन को कई बार जान से मारने की कोशिश भी कर चुका है, लेकिन रिश्तेदारों और परिवार वालों ने समझाकर मामले को रफा-दफा कर दिया. इसके बाद भी बहनोई उसकी बहन को प्रताड़ित करता रहा.

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में विधायक त्रिलोक चीमा की एंट्री ! सीएम धामी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

आरोपी पति ने पत्नी का चेहरा भी जलाया: 13 अगस्त की सुबह लगभग 10 बजे बहन चाय बना रही थी, तभी खर्चे को लेकर बहनोई और अन्य लोगों की बहस हो गई. जिसके बाद बहनोई मुमताज ने उसकी बहन गुलफसा के चेहरे पर खौलती चाय उड़ेल दी. इसके बाद उसे मार पीटकर घर से बाहर निकाल दिया. घटना के बाद पीड़ित महिला ने अज्ञात व्यक्ति के फोन से मायके पक्ष के लोगों को आपबीती बताई, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग पीड़िता को अस्पताल लेकर पहुंचे , जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को पानी भरने भेजकर 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने खुद को मारी गोली, अवैध तमंचे की जांच में जुटी पुलिस
Ad