किच्छा लालपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर मारपीट, तलवार से हमला

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: किच्छा के लालपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर हंगामा हो गया. टोल कर्मचारियों ने कार सवार दो लोगों से टोल मांगा तो दोनों कार सवारों ने टोल देने से इनकार कर दिया और टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी. यह घटना टोल प्लाजा पर लगे सीटीटीवी कैमरे में कैद हुई है. मामले में टोल अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

टोल कर्मचारियों के मुताबिक हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब रुद्रपुर से आई कार में सवार लोगों से टोल मांगा. उन्होंने खुद को धार्मिक स्थल से जुड़ा बताते हुए टोल देने से इन्कार कर दिया. मामले ने जब तूल पकड़ा तो कार सवार एक व्यक्ति ने टोलकर्मियों पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें दो कर्मचारी जख्मी हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

टोलकर्मियों ने हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, लेकिन पुलिस ने उनको छोड़ दिया. इस मामले में टोल प्रबंधक राहुल शर्मा की ओर से पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है. पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad